{"_id":"66a68c1c8acf8de506091585","slug":"rape-of-mentally-handicapped-girl-etah-news-c-163-1-eta1001-120468-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ किया दुष्कर्म
Sun, 28 Jul 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती के पिता सहित अन्य लोग खेत में धान की रोपाई करने गए थे। तब युवक घर में घुस आया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शनिवार शाम वह अन्य लोगों के साथ गांव से बाहर खेतों में धान की रोपाई कर रहा था। घर पर मानसिक रूप से बीमार 21 वर्षीय बेटी मौजूद थी। इसी समय गांव का कालीचरन घर में घुस आया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। इसके बाद मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मुझको सूचना दी।
बताया कि धान की रोपाई छोड़कर मैं घर पर पहुंचा, तो देखा वहां कालीचरन मौजूद था। मेरे साथ ही अन्य लोगों ने कालीचरन को पकड़ने का प्रयास किया तो वह छूटकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बेटी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।