फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Raksha Bandhan festival events were held in schools

रक्षाबंधन पर्व पर स्कूलों में हुईं प्रतियोगिताएं

Fri, 28 Aug 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 28 Aug 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan festival events were held in schools
रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्कूल कालेजों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें राखी सजाओ, मेंहदी लगाओ प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

अरूणानगर स्थित श्रीरामबाल भारती इंटर कालेज में शुक्रवार को मेंहदी प्रतियोगिता हुई। इसमें नौवीं से लेकर 12वीं तक की कुल 37 छात्राओं ने भाग लिया। जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 25 और सीनियर वर्ग में 12 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अपने हाथों पर सुंदर मेंहदी सजाई। जूनियर वर्ग में मोनिका और ज्योति ने प्रथम स्थान, प्रियांशी ने द्वितीय और प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कुमारी रागिनी ने प्रथम, मीना ने द्वितीय, कुमारी शिवानी व स्त्रोती ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कालेज के निदेशक डॉ. रामनिवास यादव, प्रधानाचार्य दुर्वेश सिंह, संजीव कुलश्रेष्ठ, साधना शर्मा, सुधा यादव, शालिनी जादौन आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।
इसी प्रकार पीडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगंज में रक्षाबंधन पर्व पर मनोरंजन और रचनात्मक प्रतियोगिताएं कराई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की संस्थापिका पुष्पा देवी सौहरिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। राखी बनाओ प्रतियोगिता के तहत प्ले ग्रुप में अजका खान, श्रष्टि सिंह, कशिश, उज्जवल राठौर, जूनियर ग्रुप में प्रगति द्विवेदी, आशी चौहान, दीक्षा वर्मा, कसफना, सृष्टि, रजत ने एवं सीनियर ग्रुप  में फारिया खान, नियाजी उजमा, आयशा जैन, प्रांजली, पल्लवी शाक्य आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता में प्राइमरी गु्रप में एलिश तोमर, आशी, निकिता, निखत, निहारिका, सानिया, साक्षी और जूनियर गु्रप में अंशिका गुप्ता, आदित्य सिंह, सुजाता, स्वेता, दीक्षा, सोम्या, कशिश, अनामिका, प्रियाशी एवं सीनियर गु्रप में पल्लवी, हर्षिता, शवनम, नूर फातिमा, प्रिया, प्रतिज्ञा, प्रांजली, अंशिका, प्रियदर्शी शिवानी, प्रतिक्षा, मीनाक्षी, तनिष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल निदेशक कमलेश सौहरिया एवं प्रबंधक मुकेश वर्मा एवं प्रधानाचार्य एलपी उपाध्याय ने पतंग उड़ाकर किया। इस प्रतियोगिता के तहत प्राइमरी गु्रप में आदर्श, अनफ, प्रभात, हिमांशु एवं जूनियर गु्रप में संकेत राठौर, आकाश, कुनाल, हर्ष, हिमांशु तथा सीनियर गु्रप में अभिषेक, अमित, प्रदीप, शिवप्रताप आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर प्रियंका उपाध्याय, एलपी उपाध्याय, राधा चतुर्वेदी, राकेश सक्सेना, अरूनेंद्र सिंह, निशांत शर्मा, नंद किशोर अवस्थी, एलएस नागर, प्रवीन प्रदीपन, भानू प्रताप, धुव्र चौहान, मधुलता राठौर, जितेंद्र वर्मा, सुशील भारद्वाज आदि मौजूद थे।

राजमाला यादव उमा स्कूल कुठिला में शुक्रवार को मेंहदी लगाओ और राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें राखी प्रतियोगिता में अंजली, रबीना और रिया ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं मेंहदी प्रतियोगिता में फरीन, रबीना व जीवेश ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर डा. केएस यादव प्राचार्य, राकेश यादव, योगेश कुमार आदि मौजूद थे। संचालन हृदयेश गोस्वामी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed