{"_id":"65301c9bb0c75d3bad03182a","slug":"rajni-and-rohit-won-in-800-meter-race-etah-news-c-163-1-eta1001-7104-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 800 मीटर दौड़ में रजनी व रोहित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 800 मीटर दौड़ में रजनी व रोहित ने मारी बाजी
Wed, 18 Oct 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
एटा। दून विद्यालय प्रांगण में दो दिवसीय एथलीट्स मीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कासगंज और एटा के कई विद्यालयों ने भाग लिया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने किया। छात्रों को उत्साहित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता बच्चों को अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करती हैं। बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं हैं। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाएं सामने आती हैं। कार्यक्रम का संचालन रुचि, भव्या एवं अनुष्का ने किया। पहले दिन 100 मीटर बालिका दौड़ में विपांशा भारती, 200 मीटर बालिका दौड़ में पलक बिंदल कासगंज, 200 मीटर बालक दौड़ में प्रवेंद्र, 400 मीटर बालिका दौड़ में आराध्या राजपूत, 400 मीटर बालक दौड़ में किशन ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं 800 मीटर बालिका दौ़ड़ में रजनी और बालक दौड़ में रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय ट्रॉफी में प्रथम स्थान पर दून पब्लिक एटा, द्वितीय पर एसबीएम एवं तृतीय पर सैमफोर्ड कासगंज रहा। सभी विद्यालयों ने बहुत उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्य शक्ति सिंह राठौर, विद्यालय प्रबंधक राकेश वार्ष्णेय, तरुण वार्ष्णेय, वरुण वार्ष्णेय, प्रसून वार्ष्णेय, चिराग वार्ष्णेय, दुर्वेश, प्रतिष्ठा पांडेय, विनीता सरीन आदि उपस्थित रहे।