फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Raja's Rampur suffered losses due to hailstorm, rain raised concerns elsewhere

Etah News: राजा का रामपुर में ओलावृष्टि से नुकसान, अन्य जगह बारिश ने बढ़ाई चिंता

Thu, 10 Apr 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 10 Apr 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Raja's Rampur suffered losses due to hailstorm, rain raised concerns elsewhere
राजा का रामपुर में बरसात के पानी में डूबी खेतों में कटी रखी गेहूं की फसल। - फोटो : राजा का रामपुर में बरसात के पानी में डूबी खेतों में कटी रखी गेहूं की फसल।
एटा। जनपद में बुधवार रात मौसम में अचानक परिवर्तन आया। तेज हवा, बिजली गरजने के साथ कहीं रात में तो कहीं बृहस्पतिवार तड़के बारिश हुई। राजा का रामपुर में ओलावृष्टि भी हुई। यहां तंबाकू और गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। अन्य जगह पर भी फसल भीगने से किसानों को नुकसान है।
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज ने बुधवार रात किसानों को चिंतिंत कर दिया था। तड़के तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। बादलों की गरज और बिजली की तेज चमक से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल के नुकसान की चिंता परेशान करने लगी। कुछ स्थानों पर कम तो कहीं अधिक पानी बरसा। इससे खेतों में कटी पड़ी फसलों में पानी भर गया। गांव रूद्रपुर निवासी किसान लड़ैते ने बताया कि बुधवार रात अचानक मौसम में ठंडक हो गई। इसे देखकर मौसम खराब होने का आभास हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परिवार सहित खेतों की ओर दौड़कर कटी हुई फसलों को ढक दिया। उसके बाद ही तेज हवाऐं चलने लगीं। बिजली की गरजने के साथ ही बरसात शुरू हो गई। वहीं, गांव छछैना निवासी सुखवीर सिंह ने बताया कि बरसात के कारण खेतों में कटे पड़े गेंहू की फसलें भीग गईं हैं। अगर मौसम ऐसा ही रहा तो नुकसान हो सकता है। धूप निकलने के बाद ही फसल सूखने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी गेहूं की फसल कम ही कटी है, अधिकांश खेतों में फसल खड़ी हुई है। मौसम में अचानक बदलाव से कटाई में देरी होगी। किसानों ने बताया कि कुछ खेतों में फसल काटकर बोझ बना दिए गए थे। आने वाले दिनों में अन्य खेतों की कटाई होनी थी, लेकिन बारिश के कारण अब यह संभव नहीं है। बारिश से भीगी फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
तंबाकू में अधिक नुकसान
राजा का रामपुर। कस्बा राजा का रामपुर में बरसात के साथ पड़े ओलों के कारण तंबाकू की फसल में अधिक नुकसान की बात किसान कह रहे हैं। उनका कहना है कि तंबाकू पानी में भीग जाने के कारण यह लाल पड़ जाएगी। खेत में तंबाकू की फसल सूखने के लिए पड़ी थी। बरसात होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह किसान इसे सुरक्षित स्थानों पर लाकर सुखाने के प्रयास करते नजर आए।
22 हजार किसानों का है फसल बीमा
जिले में लगभग 22 हजार किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा कराया है। नुकसान होने पर उन्हें बीमा का लाभ मिल सकता हे। प्रभारी उप कृषि निदेशक डाॅ. मनवीर सिंह ने बताया कि अगर ओलावृष्टि या बरसात के कारण बीमाधारक किसानों का फसल संबंधी कोई नुकसान हुआ है तो वह 14447 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर नुकसान संबंधित जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचकर भी बता सकते हैं।
कई जगह टूटे पेड़
अवागढ़। क्षेत्र में रात के समय आंधी के साथ बरसात हुई। इससे कई जगह पेड़ टूट गए। हालांकि, रात का समय होने की वजह से लोगों को परेशानी या किसी तरह के नुकसान की समस्या नहीं हुई। संवाद

रात हुई बारिश से तंबाकू में भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा गेहूं की बाली भी टूटकर अलग हो गई हैं। ऐसे में पैदावार कम मिलेगी। -रामेश्वर, राजा का रामपुर

तंबाकू का ढेर लगा हुआ था लेकिन तेज बारिश से खेत में लगी तंबाकू पानी भरने से नीचे से खराब हो गई है। इससे आय पर फर्क पड़ेगा। -प्रमोद, राजा का रामपुर
वर्जन


बरसात के कारण ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं है। जिले में जहां अधिक बरसात हुई है, उन किसानों को कटी फसल भीगने से नुकसान हो सकता है। जिन खेतों में कटाई नहीं हुई, बरसात के कारण उन फसलों की गुणवत्ता में कमी भी आ सकती है। -मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed