फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rain water on the wishes of the farmers round

बारिश ने फेरा किसानों के अरमानों पर पानी

Tue, 03 Mar 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 03 Mar 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
 पिछले तीन दिनों में बारिश और तूफानी हवाओं ने खेत और खलिहान को बर्बाद कर दिया। पकने की तैयारी तक पहुंची गेहूं व जौ की फसलें खेतों में बिछ गईं। यही हाल सरसों की फसल का हुआ।
विज्ञापन



कासगंज तहसील के ढोलना, मोहनपुरा, सोरों, नदरई सहित विभिन्न इलाकों में फसलों को तबाह कर दिया। गेहूं और जौ की फसलों के अलावा मटर की फसल भी प्रभावित हो गईं। मटर की फली जो टूटने को थी पानी में गलकर सड़ने लगी। सैकड़ों हेक्टेअर क्षेत्र में तैयार जौ की फसल की कटाईहोली के बाद होनी थी, वह खेतों में बिछ गई। तहसील क्षेत्र में भी किसानों को 50 फीसदी तक की क्षति है। सरसों की फसल भी पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।
विज्ञापन



सहावर क्षेत्र में भी गेहूं की 70 फीसदी फसल गिरी है, वहीं खेतों में गढ़े आलू की फसल में पानी भरने से खुदाई नहीं हो सकती है। पहले से ही आलू का किसान मंदी झेल रहा था और अब फसल बर्बाद होने से किसानों पर आफत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमांपुर ब्लॉक क्षेत्र में 15000 हेक्टेअर से अधिक गेहूं की फसल बोई गई। वहीं 250 हेक्टेयर में सरसों की फसल की बुवाई का आंकड़ा है। गेहूं की करीब 12000 हेक्टेअर फसल खेतों में बिछने का अनुमान लगाया जा रहा है। यही हाल, तंबाकू, सरसों व चिकौरी की फसलों का है।
पटियाली व गंजडुंडवारा क्षेत्र में तंबाकू व गेहूं की फसल बेहद खराब है। गेहूं की फसल में इस समय दाना पड़ने की स्थिति थी। फसल गिरने से अब उत्पादन प्रभावित हो जाएगा। बारिश से तंबाकू की फसल को भी बड़ी क्षति हुई है। हवा के कारण तंबाकू के पौधे टूट गए हैं और उसके पत्ते भी फटे हैं।


खेत में खड़ी गेंहू की फसल पूरी तरह से गिर गई है, अब गेंहू कितना तैयार होगा कुछ कहा नहीं जा सकता - रामपाल सिंह, फकौता  
इतनी बढ़ी तबाही सामना करना पड़ेगा उन्होंने सोचा नहीं था। लाह की फसल बारिश से बर्बाद हो गई। - होरी लाल, अल्लीपुर  
बारिश से सरसों, आलू की फसल बर्बाद हो गई। सरकार को फसलों का मुआवजा देना चाहिए। - रामलड़ैते, नेमसिंह, हेतसिंह, दयाराम, रामप्रकाश

सरकार ऋण माफ करे और मुआवजे दे
भरतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राघव ने कहा कि सरकार की मुआवजे में दी जाने वाली धनराशि बेहद कम रहती है। इसे फसल की लागत के हिसाब से दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए और उनका कर्ज माफ किया जाए।


राजस्व और फसल बीमा से दिया जाएगा मुआवजा: डीएम
कासगंज। डीएम जेपी त्रिवेदी ने बताया है कि उन्होंने जिला कृषि अधिकारी एवं राजस्व विभाग को फसलों की क्षति के आकलन को निर्देशित किया है। नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना से प्रभावित किसानों को लाभ देने का निर्देश जिला कृषि अधिकारी को सौंपा है।

फोटो 11- सहावर में एक खेत में बिछी गेंहू की फसल बर्बादी की कहानी कहती।
फोटो 12- सहावर में गोभी फसल के खेत में भरा बारिश का पानी।
फोटो 13- पटियाली में बारिश और हवा से खेतों में बिछी गेंहू की फसल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed