{"_id":"65bb874344b04c90870ad4b4","slug":"rain-nectar-rain-on-crops-roads-in-bad-shape-etah-news-c-163-1-eta1001-112063-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश : फसलों पर अमृत वर्षा, रास्ते बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश : फसलों पर अमृत वर्षा, रास्ते बदहाल
Thu, 01 Feb 2024 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 01 Feb 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
एटा। बुधवार रात से मौसम बिगड़ गया। बरसात होने से जहां गली-मोहल्ले और मुख्य मार्गों पर जलभराव से कीचड़ हो गया। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशान होना पड़ा। वहीं फसलों के लिए यह अमृत वर्षा बताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक यह बरसात फसलों के लिए अमृत के समान है। इससे गेहूं की पैदावार अच्छी होगी। सरसों, आलू व मटर की फसल के लिए भी फायदेमंद है।
बुधवार की रात जमकर वर्षा हुई। बृहस्पतिवार सुबह के समय लोग सोकर उठे तो बाहर हर ओर पानी और कीचड़ नजर आ रहा था। हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी। हालांकि धीमे-धीमे मौसम सुधरा और 9 बजे के बाद धूप भी निकलना शुरू हो गई, लेकिन 12 बजे के बाद मौसम अचानक फिर बिगड़ गया। आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार तक तेज हवाएं भी चलती रहीं। किसानों का कहना है कि इस बरसात से फसलों को संजीवनी मिली है। सरसों, गेहूं की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। वहीं आलू व मटर की फसल में भी अच्छा उत्पादन होने की उम्मीद की जा रही है।
किसानों का यह भी कहना है कि बरसात अगर ज्यादा होती है तो आलू, मटर व सरसों की फसल में नुकसान हो सकता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल तो बरसात से कोई नुकसान नहीं हुआ है। बल्कि सभी फसलों के लिए फायदेमंद है। गेंहू की बंपर पैदावार होगी। वहीं अगर बारिश एक दो दिन और होती है तो आलू व मटर में गलन और फफूंद जैसे रोग लग सकते हैं। वहीं जो सरसों पकने वाली है या पक चुकी है उसमें भी हानि हो सकती है। जहां खेतों में पानी भर जाता है, वहां अधिक बरसात होने पर फसल में नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
उधर, बरसात के कारण शहर के गली-मोहल्लों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों को समस्या से जूझना पड़ा। वहीं जीटी रोड व गली मोहल्लों में गड्ढे होने की वजह से इनमें पानी भरा रहा। जहां से वाहन लड़खड़ाते हुए निकलते नजर आए। लोग जरूरत का सामान लेने के लिए घरों से बाहर निकले तो गलियों, सड़कों पर कीचड़ का सामना करना पड़ा। सड़कों पर गड्ढों में जलभराव की वजह से काफी दिक्कत रही। जीटी रोड पर अरुणा नगर से लेकर ठंडी सड़क मोड़ तक कई जगह गड्ढे हो चुके हैं। वहीं शहर के मोहल्ला अरुणा नगर, शांतिनगर, दिनेश नगर, वर्मा नगर, संजय नगर में गड्ढों में पानी भरने की वजह से वाहन चालकों व पैदल निकलने वालों को काफी परेशानी हो रही थी ।
-- -- -- -- -
प्रदर्शनी मैदान में जलभराव-कीचड़ और हवा से झूले उखड़े
शहर के सैनिक पड़ाव में लगी राजकीय औद्योगिक जिला कृषि प्रदर्शनी में बारिश से बुरा हाल हो गया। प्रदर्शनी मैदान में हर ओर जलभराव और कीचड़ हो गया। वहां पहुंचने वाले लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। वही दुकानों में पानी भरने से दुकानदार भी परेशान नजर आए। देर रात हुई बारिश से दुकानों में रखा सामान भीग गया। जिससे मेले के दुकानदार सामान को दुकानों से बाहर निकाल कर सुखाते नज़र आए। भीगने और हवा के दबाव से कुछ झूले उखड़ ही गए। जिनकी मरम्मत में श्रमिक मशक्कत करते रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
अभी जो बरसात हुई है, उससे किसी भी फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। गेंहू की पैदावार बढ़ेगी। साथ ही सरसों में भी लाभ होगा। -धर्मपाल सिंह, छछैना
-- -- -- -- -- -- -- -
इस बारिश से गेहूं की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। वहीं अन्य फसलों के लिए भी फायदेमंद है। अधिक बरसात होती है तो नुकसान की आशंका है। -प्रशांत कुमार, छछैना