{"_id":"60086fba8ebc3e319451cbb0","slug":"railway-department-will-send-merchandise-to-traders-at-discounted-rates-etah-news-agr4773017144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे विभाग रियायती दरों पर भेजेगा व्यापारियों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे विभाग रियायती दरों पर भेजेगा व्यापारियों का माल
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारियों के साथ वार्ता करते व्यापारी ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को प्रयागराज से आई रेलवे की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट की मार्केटिंग टीम ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने व्यापारियों तक रियायती दरों पर माल पहुंचाने के बारे में जानकारी की। इस दौरान शहर के कई व्यापारी मौजूद रहे।
रेलवे के यातायात निरीक्षक विपणन मुकेश मिश्रा ने कहा कि यहां पर मालगाड़ी द्वारा ज्यादा से ज्यादा माल पहुंचाया जाएगा। रेलवे द्वारा रियायती दरों पर उन्हें माल भेजा जाएगा। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह वर्मा, उप स्टेशन अधीक्षक जितेंद्र कुमार मीना, मुख्य माल पर्यवेक्षक कमलेश कुमार मीना व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
यातायात निरीक्षण विपणन महेश शुक्ला ने रेलवे की विभिन्न योजना स्टेशन टू स्टेशन स्कीम, पारंपरिक खाली प्रवाह दिशा के लिए योजना, मिनी रैक, ब्लॉक रैक, पीसमिल लोडिंग आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे की स्टेशन टू स्टेशन योजना के तहत व्यापारी को 10 से 30 फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं पारंपरिक खाली प्रवाह दिशा योजना में भी 30 फीसदी की छूट दी जाएगी। इस योजना के तहत कुछ मालगाड़ियां माल ले जाने के बाद उसी रूट पर खाली वापिस आती हैं। ऐसे में व्यापारियों का माल रियायती दर पर रेलवे ले जाएगी।