फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rail track being built from Tehu to New Barhan at a cost of Rs 120 crore

Etah News: टेहू से न्यू बरहन तक 120 करोड़ की लागत से बन रहा रेल ट्रैक

Sat, 13 Jul 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 13 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rail track being built from Tehu to New Barhan at a cost of Rs 120 crore
एटा। जल्द ही एटा रेलवे स्टेशन डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ जाएगा। जिसके बाद मालगाड़ियां सीधी व कम समय में माल लेकर यहां पहुंच सकेंगी। इसके लिए काम शुरू हो चुका है और टेहू से न्यू बरहन तक फिलहाल 120 करोड़ रुपये की लागत से 13 किमी लंबा ट्रैक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

रेल लाइन विस्तार को तरसते एटा के लिए खुशखबरी है। जिले की रेलवे लाइन को डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे लाइन को टेहू से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से न्यू बरहन पर जोड़ा जाएगा। इससे मालगाड़ी सीधी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से एटा पहुंचेगी। इसके जुड़ने के बाद जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल को काफी फायदा होगा। मालगाड़ी के माध्यम से कोयला झारखंड से सीधा परियोजना स्थल तक पहुंच सकेगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था राइट्स के इंजीनियर आकाश वर्मा ने बताया कि ट्रैक बनाने का काम शुरू हो चुका है। टेहू से न्यू बरहन तक 13 किलोमीटर लंबा रेल ट्रैक बिछाया जाएगा। इसके लिए फिलहाल 120 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। इस मार्ग से जो भी मालगाड़ी पहुंचेगी वह कम समय की बचत के साथ ही सीधी एटा आएगी। इसके बनने से जिले की जनता को अन्य सवारी गाड़ी भी चलने की उम्मीद बढ़ गई है। मालगाड़ी को पहंचने में समय कम लगेगा तो सवारी गाड़ी के लिए भी समय मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed