फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rail journey from Etah to Agra becomes cheaper

यात्रियों को बड़ी राहत: एटा से आगरा पहुंचे सिर्फ 25 रुपये में, रेलवे ने किराया किया सस्ता

Tue, 27 Feb 2024 01:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 27 Feb 2024 01:25 PM IST
सार

एटा से आगरा बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। ऐसे में रेलवे ने इन लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। अब ये दूरी यात्रीगण महज 25 रुपये में तय कर सकेंगे। 
 

विज्ञापन
Rail journey from Etah to Agra becomes cheaper
एटा रेलवे स्टेशन की रेल लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले के लोगों के लिए रेलवे की ओर से खुशखबरी है। एटा से आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए टिकट के दामों में कटौती की गई है। जो टिकट 50 रुपये का था उसको 25 कर दिया गया है। लोग इस पर प्रसन्न नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 

यहां से आगरा के लिए हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सबसे अधिक ऐसे लोग होते हैं जो दवा या अन्य किसी आवश्यक कार्य से आगरा जाते हैं। एटा से आगरा के लिए बसों की संख्या तो काफी है मगर इनका किराया बहुत है। जबकि ट्रेन एक मात्र ही जाती है। पहले इसका किराया 25 रुपये प्रति सवारी ही था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में इसको बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया। जिसके चलते सवारियों की संख्या में कमी आई। वहीं बीच में लगभग एक माह तक इस ट्रेन का संचालन बंद भी रहा था। जिसके चलते तमाम लोग बस के माध्यम से आगरा का सफर करने लगे। शुक्रवार से एक बार फिर किराया कम किया गया है। जिसके बाद अब टिकट 25 रुपये प्रति सवारी कर दिया गया है। इसको लेकर जनता में हर्ष का माहौल है।

 
विज्ञापन

प्रतिमाह लगभग 15 हजार यात्री करते हैं रेलयात्रा
जिले से प्रति माह एटा-आगरा फोर्ट ट्रेन के माध्यम से लगभग 15 हजार यात्री रेलयात्रा करते हैं। इसको लेकर टीआई रविकांत ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 500 यात्री एटा से टूंडला व आगरा का सफर करते हैं।


 

बस का किराया है काफी महंगा 
छछैना निवासी ग्रीशनंदन दुबे ने बताया कि बस का किराया काफी महंगा है। आगरा तक आने-जाने की टिकटें लगभग 250 रुपये की पड़ती हैं, जो लोग दवा लेने जाते हैं उनको काफी परेशानी होती है। ट्रेन का टिकट सस्ता हुआ है तो लोगों को इसका सीधा लाभ होगा। विजय नगर निवासी सोनिया शर्मा ने बताया कि जिले से बहुत से लोग सप्ताह में कम से कम एक बार आगरा किसी न किसी कार्य से जाते ही हैं। जिसमें सर्वाधिक लोग ऐसे होते हैं, जो दवा लेने के लिए ही जाते हैं। ऐसे लोगों को किराया कम होने से काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed