{"_id":"6840976112d9aa62fd029244","slug":"raids-on-13-fertilizer-and-seed-shops-7-samples-collected-etah-news-c-163-1-eta1002-134480-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा : खाद-बीज की 13 दुकानों पर छापेमारी, 7 सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा : खाद-बीज की 13 दुकानों पर छापेमारी, 7 सैंपल भरे
विज्ञापन
एटा। कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को खाद-बीज की 13 दुकानों पर छापेमारी की। खाद-बीज के 7 नमूने भरे। 4 दुकानदारों को अभिलेख अपूर्ण होने पर व 5 दुकानों के बंद पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को अलीगंज व राजा का रामपुर क्षेत्र में अभियान चलाकर खाद बीज की दुकानों पर छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर मनवीर सिंह ने उपलब्ध स्टाॅक का भी निरीक्षण किया। खाद-बीज के 7 नमूने जांच के लिए जुटाए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान दुकान बंद मिलने पर 5 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने कहा जिले में ऐसी कार्रवाई होती रहेगी। टीम में विधि सहायक जितेंद्र सिंह, उर्वरक सहायक चंद्र प्रकाश मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान गुप्ता खाद भंडार, शिव खाद बीज भंडार, गुलशन खाद बीज भंडार, राजा का रामपुर, सानवी बीज भंडार अलीगंज, अनुभव खाद बीज भंडार इमादपुर बंद पाए गए। वहीं दुबे ट्रेडर्स बिल्सड़, जेएस ट्रेडर्स बिल्सड़, बजरंग ट्रेडर्स हत्सारी अलीगंज, अवनीश कुमार खाद बीज भंडार इमादपुर के अभिलेख अपूर्ण पाए गए। इन्हें कारण बताओं नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं साजिद खाद भंडार हत्सारी से बीज और उर्वरक के एक-एक व आंशी खाद बीज भंडार हत्सारी से बीज का एक, दुबे ट्रेडर्स बिल्सड़ से बीज और उर्वरक के एक-एक, त्रिवेणी बीज भंडार एजेंसी अलीगंज से बीज के दो नमूने लिए गए हैं। संवाद