{"_id":"694ad82726748bfeed02d2b3","slug":"raids-from-kasganj-to-delhi-khalid-is-still-missing-etah-news-c-163-1-eta1001-143808-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कासगंज से दिल्ली तक दबिश, हाथ नहीं आ रहा खालिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कासगंज से दिल्ली तक दबिश, हाथ नहीं आ रहा खालिद
Tue, 23 Dec 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी प्रापर्टी डीलर के मुख्य हत्यारोपी खालिद की तलाश में जीआरपी जुटी हुई है। आरोपी को पकड़ने के लिए कासगंज से दिल्ली तक 6 स्थानों पर दबिश दे चुकी है। इसके बाद भी वह हाथ नहीं लग सका है।
शहर के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी नगर पालिका सभासद कफील अहमद के भाई हामिद अली पप्पू की 8 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के एक आरोपी शूटर गजानंद पिप्पल उर्फ संजय निवासी दिल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं कफील अहमद के साले दिल्ली निवासी मुख्य आरोपी खालिद की तलाश की जा रही है।
जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए जा चुके हैं। इसकी तलाश में कासगंज, सिकंदराराऊ, अलीगढ़, दिल्ली सहित 6 स्थानों पर दबिश दी जा चुकी है। अभी तक वह पकड़ में नहीं आया है। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।