फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   raajy karmiyon ne kiya pradarshan

राज्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 10 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
raajy karmiyon ne kiya pradarshan
राज्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मांगे पूरी न होने पर राज्य कर्मचारियों की हड़ताल से बुधवार को सरकारी कार्यालयों में जहां कामकाज पूरे दिन ठप रहा, वहीं तीन घंटे तक स्वास्थ्य सेवाएं बाधिक रहने से मरीजों और उनके तीमारदारों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। समस्याओं को लेकर पूरे दिन फरियादी भटकते रहे। हड़ताल के दौरान विभिन्न कार्यालयों में राज्य कर्मचारियों ने तालाबंदी कर प्रदर्शन करते हुए मांगे पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार रखने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की तीन दिवसीय हड़ताल का असर पहले दिन दिखाई दिया। विकास भवन पर राज्य कर्मचारियों ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाये। कर्मचारी नेताओं ने कई विभागों में पहुंच कर कामकाज रुकवाया। हड़ताल से लोक निर्माण, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं रसद, उद्यान, विकास भवन, कलक्ट्रेट, तहसील, बीएसए, डीआइओएस, सीएमओ कार्यालय आदि कई कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। हड़ताल के चलते आरटीओ ऑफिस में कामकाज ठप रहा। इसके चलते आवेदकों को अपने काम के लिए भटकना पड़ा। हड़ताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों के भी शामिल होने से सरकारी अस्पतालों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संयुक्त राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। सुबह कर्मचारियों के काम नहीं करने से अल्ट्रासाउंड और एक्सरे के लिए पंजीकरण नहीं हुए। वहंी दवा और खून की जांच ठप होने से मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत हुई। मरीज पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए भटकते नजर आए। 11 बजे जब कर्मचारी काम पर लौटे तो मरीजों ने राहत की सांस ली। परिषद के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव ने बताया कि हड़ताल का परिषद के घटक कर्मचारी संगठन व यूनियन पूर्ण समर्थन किया है। दो दर्जन से अधिक विभागों में हड़ताल की सफलता को निरंतर प्रयास किया जा रहा है। केवल इमरजेंसी सेवाओं को हड़ताल के दायरे से बाहर रखा है। 12 अगस्त को निर्णय होने पर आंदोलन के स्वरूप में बदलाव होगा। पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जेएस दिनकर, घनेंद्र सिंह यादव, सुमित यादव, देवेंद्र पाल, सुरेश चंद्र, कमलेश कुमार सिंह, गजराज सिंह, मानपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार तोमर मौजूद रहे।  अलीगंज, मारहारा, मिरहची, निधौलीकलां, अवागढ़, जैथरा में राज्य कर्मचारियों ने तहसील, ब्लॉक कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया। कल्लू, शारदा, फीरोज, पंकज मिश्र, नितिन, निर्मला देवी, अर्चना, शांति, रमा तिवारी, संघमित्रा समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। जलेसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर तीन घंटे तक स्वास्थ्य सेवा ठप रखी। कर्मचारी बीपी सिंह, पुष्पेन्द्र मिश्रा, मनीष कुमार, उदयवीर सिंह, सरोज शर्मा, बीना शर्मा, सरोज सेंगर, राजश्री, विमलेश, नीरू कुमारी, रेखा देवी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed