{"_id":"6b009199aa8b58478d0b0648","slug":"queues-for-fertilizer-from-morning-till-evening-many-returned-empty-handed-etah-news-c-163-1-eta1004-160515-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खाद के लिए सुबह से शाम तक लाइन, कई खाली हाथ लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खाद के लिए सुबह से शाम तक लाइन, कई खाली हाथ लौटे
विज्ञापन
सकीट के बहु उद्देशीय समिति पर खाद लेने के लिए खड़े किसान। संवाद
सकीट। नगर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर शुक्रवार को डीएपी खाद पहुंचने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही समिति परिसर में खाद लेने के लिए लंबी लाइन लग गई। किसान घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दोपहर से शाम तक समिति पर किसानों की भीड़ लगी रही। इसके बावजूद कई किसानों को खाद नहीं मिल सकी और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
किसानों ने बताया कि समिति पर करीब एक महीने से खाद उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में खाद आने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। किसानों का कहना था कि आधे से अधिक खाद का वितरण हो चुका है, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उनकी बारी नहीं आई। गेहूं और आलू की बुआई का समय निकलने की चिंता किसानों को सता रही है। खाद नहीं मिलने से बुआई में देरी होने और इसका असर फसल पर पड़ने की आशंका है।
वहीं किसान लालसिंह ने बताया कि उन्हें दो बोरी डीएपी खाद दी गई। इसके साथ एक नैनो खाद की बोतल 230 रुपये में दी गई। मजबूरी में बोतल खरीदनी पड़ी, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा। अन्य किसानों ने भी इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई। किसान बृजेश, रमेश और राजू ने बताया कि समिति पर करीब एक महीने से खाद नहीं थी। चार बजने को हैं, लेकिन अभी तक उन्हें खाद नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
बोले किसान..
सुबह से लाइन में लगे हैं। तीन बजे तक खाद नहीं मिली। पता नहीं आज खाद मिल भी पाएगी या नहीं। - -पुष्पा देवी, सदरपुर
सुबह से लाइन में खड़े हैं। शाम होने जा रही है, लेकिन खाद नहीं मिली। खाद नहीं मिली तो गेहूं की बुआई कैसे होगी। - प्रमोद कुमार, सदरपुर
-- वर्जन--
समिति पर डीएपी खाद की 300 बोरी आई थीं। शुक्रवार को उनका वितरण किया गया। नियमानुसार पांच बीघा जमीन पर दो बोरी के हिसाब से किसानों को खाद दी गई है। सभी किसानों को निर्धारित नियमों के अनुसार खाद वितरित की गई है। - विनोद तोमर, सचिव
-- -
किसानों को मक्का की अच्छी उपज के लिए बताए उन्नत खेती के तरीके
एटा। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत विकासखंड निधौली कलां और मारहरा में कृषि विभाग की ओर से विकासखंड स्तरीय किसान गोष्ठी एवं जैव उर्वरक प्रयोग जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें महिला, पुरुष और युवा किसानों ने भाग लिया।
गोष्ठी में कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक मुकेश चंद्र ने किसानों को मक्का सहित अन्य फसलों की अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने जैव उर्वरकों के प्रयोग, उनके लाभ और योजना के नियमों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान किसान ओमप्रकाश सिंह और बूढ़े देवी ने योजना का लाभ लेने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने की बात कही। अधिकारियों ने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती कर उत्पादन बढ़ाने की अपील की। संवाद