फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Questions are being raised on the electoral roll revision

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर उठाए जा रहे सवाल

Thu, 20 Aug 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 20 Aug 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
Questions are being raised on the electoral roll revision
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक-एक वोट को लेकर घमासान मचा है। अपनों के वोट बढ़वाने एवं विपक्षी के वोट कटवाने को लेकर मशक्कत की जा रही है। अभी जो मतदाता सूची पुनरीक्षण हुआ है उस पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। निर्वाचन कार्यालय एवं तहसील पर भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में एक एक वोट कीमती होता है। इसमे हार जीत का अंतर काफी कम रहता है। ऐसे में अपना कोई मतदाता बनने से वंचित न रह जाए तथा विपक्षी का कोई गलत मतदाता सूची में शामिल न हो जाए इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिनको भी चुनावी मैदान में ताल ठोंकनी है वे इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद इस समय दावे आपत्ति की प्रक्रिया चल रही है।  निर्वाचन कार्यालय, बीएलओ, तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालयों पर ग्रामीण पहुंच कर मतदाता सूची देख रहे है। सूची में अपने परिचितों के नाम तलाशे जा रहें हैं तो विपक्षी के वोटों पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। अवलोकन के बाद दावे आपत्ति के फार्म जमा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


भाऊपुर के ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
कासगंज। सोरो विकास खंड के गांव भाऊपुर के ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य सही तरीके से न किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सूची से मृतकों के नाम नहीं हटाए गए है। जो ग्रामीण विधान सभा सूची मे वोटर हैं उनमें से तमाम लोगों के नाम पंचायत की मतदाता सूची में नहीं है। इस दौरान धर्मेद्र कुमार, मकबूल, अफसाना, जमील, हबीब,  कप्तान, शरीफ, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 वोट काट दिए जाने की शिकायत
कासगंज। पटियाली के ग्राम प्यारमपुर के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी पटियाली को पत्र सौंपकर बीएलओ पर मनमाने तरीके से 150 वोट काट दिए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। ग्रामीणों ने इन वोटों को बढ़वाए जाने की मांग की है। शिकायत करने वालों में रमेश चंद्र, सुरेश, विंदुसार, ब्रजेश, पप्पू आदि शामिल रहे।


दावे आपत्ति के बाद इनका निस्तारण होगा। जो दावे आपत्ति सही पाए जाएंगे उसके आधार पर नामों को शामिल करने और हटाने की प्रक्रिया होगी। इसके बाद सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
-कर्णवीर सक्सेना प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed