फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Punks-firing between villagers

बदमाशों-ग्रामीणों के बीच फायरिंग

Wed, 07 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Wed, 07 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Punks-firing between villagers
बदमाशों-ग्रामीणों के बीच फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
 ग्राम बीनपुर एवं अशोकपुर के जंगल में बदमाशों-ग्रामीणों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इससे भगदड़ मच गई, इसमें दो महिलाएं भी घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।  
विज्ञापन

बुधवार देर शाम बीनपुर की कुछ महिलाएं खेतों की ओर गई। इसी बीच झाड़ियों में से आधा दर्जन बदमाश निकल आए। बदमाशों ने महिलाओं को धमकाते हुए इधर न आने की चेतावनी दी। बदमाशों को देख महिलाएं घबरा गई। भगदड़ में सुखांती पत्नी महेश, सुनीता पत्नी दिनेश घायल हो गई। महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया। तभी ग्रामीण एकत्रित हो गए। अपने हथियार निकाल लिए और बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। ग्रामीणों के आ जाने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने जवाबी फायरिंग की। काफी देर तक दोनों ओर से फायरिंग हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए मोर्चा संभाल लिया। जानकारी मिलने पर एसपी राधे मोहन भारद्वाज, सीओ अमृत लाल मौके पर पहुंच गए। आसपास के थानों की पुलिस को भी बुला लिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कांबिंग जारी थी। बताते चलें कि एक दिन पूर्व ही बदमाशों ने शिक्षक राघवेंद्र के घर में घुसकर परिवारीजनों को बंधकर बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed