फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   pulsoxy meter and remdeshivir not available on medicose

समस्या: रेमडेसिविर अब पल्स ऑक्सिमीटर नदारद

Tue, 27 Apr 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
pulsoxy meter and remdeshivir  not available on medicose
सरोज मार्केट में दवा खरीदते लोग - फोटो : ETAH
एटा। कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ही इसके इलाज से संबंधित दवाओं व उपकरणों की किल्लत बढ़ती जा रही है। बाजार में रेमडेसिविर इंजेक्शन पहले से नहीं था। अब पल्स ऑक्सीमीटर भी ढूंढ़े नहीं मिल रहे। जबकि होम आइसोलेट किए जाने वाले मरीजों के लिए यह आवश्यक।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों में ऑक्सीजन लेवल कम होने की समस्या रहती है। इसलिए होम आइसोलेट मरीजों को सलाह दी जाती है कि पल्स ऑक्सीमीटर जरूर रखें, जिससे अपना ऑक्सीजन लेवल नापते रहें। इन दिनों ऑक्सीमीटर खरीदने के लिए दवा की दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन यह कहीं उपलब्ध नहीं है। कोविड के गंभीर मरीजों को दिया जाने वाला रेमडेसिविर इंजेक्शन भी बाजार में नहीं है, वहीं टैमीफ्लू, विटामिन सी आदि दवाओं की भी कमी है।
विज्ञापन

--------------
बंदिशों के चलते दवा व्यापारी नहीं ला रहे रेमडेसिविर
थोक विक्रेताओं को रेमडेसिविर इंजेक्शन रखने की छूट तो है, लेकिन बंदिश लगाई गई हैं। बिक्री करने से पहले उन्हें औषधि विभाग को जानकारी देकर अनुमति लेनी होगी। इस झंझट के चलते व्यापारी इंजेक्शन नहीं मंगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
व्यापारी बोले
कोविड संबंधी कुछ दवाओं व उपकरणों की आपूर्ति कंपनियों से ही नहीं मिल पा रही। जिसके चलते समस्या आ रही है। ऑक्सीमीटर की विशेष कमी है।
- अरविंद कुमार सिंह, अध्यक्ष एटा कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन
--------------
कोविड संक्रमण कम होने पर कंपनियों ने उत्पादन भी कम कर दिया। दूसरी लहर में अब अचानक से मांग बढ़ी है। आपूर्ति धीरे-धीरे मिल रही है।
- अमिताभ बिसारिया, दवा विक्रेता
--------------
वर्जन
दवा व उपकरणों की कहीं जमाखोरी और कालाबाजारी न हो, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। आम लोग भी इन्हें अनावश्यक रूप से खरीदकर न रखें। इससे जरूरतमंदों को समस्या होती है।
- दीपक कुमार, दवा निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed