{"_id":"4011ec36c71f9ef9fa47b1085a38c354","slug":"public-works-department-sent-57-million-proposed-rule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा 57 करोड़ का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा 57 करोड़ का प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर हो चुके शिकोहाबाद मार्ग पर चलना अब दूभर हो गया है। सड़क पर हुए गहरे गड्ढों में वाहनों के फंसने से घंटों जाम लग रहा है। शनिवार को भी कुछ ऐसे हालात देखने को मिले। इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नहीं दिया है। लोक निर्माण विभाग ने अब सड़क सुधार के लिए शासन को 57 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। अब लोगों को शासन से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
शिकोहाबाद मार्ग पर गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन तीस किमी प्रति घंटा की स्पीड पर हिचकोले खा रहे हैं। वहीं नगर क्षेत्र की आबादी में स्थित तीन किमी शिकोहाबाद मार्ग पर कालोनी के गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों ने सड़क को खोदकर नाली बना दी है। इसके चलते पिछले चार दिनों से शिकोहाबाद मार्ग पर गड्ढों में वाहन फंस रहे है। इस कारण घंटों जाम के हालात बन रहे है। खास बात यह है कि समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन ने जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की है। जबकि लोक निर्माण विभाग एवं और तहसील प्रशासन ने गड्ढे भरवाने के अलावा बाकी बचे मार्ग पर पेचवर्क करने की जरूरत नहीं समझी। इसके चलते वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को जाम में फंसकर मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
शासन से हरी झंडी का इंतजार
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता वहीद बक्श का कहना है कि शिकोहाबाद मार्ग के गड्ढोें को पांच बार भरवाया जा चुका है। लेकिन वहां के लोग सड़क खोद कर नाली बना देते हैं। एक्सईएन ने कहा कि शासन को मार्ग को ठीक कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव में आबादी वाले क्षेत्र में तीन किमी सीसी मार्ग और बाकी डामर मार्ग बनेगा। टेंडर हो चुका है। प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के यहां से मंजूरी मिलने का इंतजार है।