फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Protests were held against BJP's statements on women.

Etah News: महिलाओं पर भाजपा के बयानों के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 23 Dec 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Protests were held against BJP's statements on women.
एटा। समाजवादी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह को सौंपा। बिहार के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए बयानों पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पुष्पलता यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच पर एक महिला के नकाब को छूना अत्यंत शर्मनाक और महिला सम्मान पर सीधा आघात है। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और केंद्र सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने जिस तरह के बयान दिए वह महिलाओं के प्रति उनकी विकृत सोच को उजागर करते हैं।
विज्ञापन

इस तरह के बयान देने वाले लोग किसी भी सांविधानिक पद पर बने रहने के योग्य नहीं हैं। जिला सचिव मनीषा, हिना, राजकुमारी धनगर, निखिल धनगर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश इन सभी घटनाओं और बयानों की घोर निंदा करती है। महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले नेताओं को बर्खास्त कर उन पर प्राथमिकी दर्ज की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed