फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Protest expressed over Bharat Tiwari's encounter; demand for an impartial investigation.

Etah News: भरत तिवारी के एनकाउंटर पर जताया विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

Sun, 21 Jun 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Protest expressed over Bharat Tiwari's encounter; demand for an impartial investigation.
जीटी रोड ​स्थित शहीद पार्क पर केंडिल जलाकर भरत तिवारी को श्रद्धाजलि देते सर्वसमाज के लोग। संवाद
एटा। बिहार में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों व सर्वसमाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। शहर के जीटी रोड पर स्थित शहीद पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए व मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि भरत भूषण तिवारी समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को उठाने व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए जाने जाते थे। कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और यदि किसी स्तर पर दोष सिद्ध होता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। हरेंद्र सारस्वत ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच आवश्यक है जिससे सच्चाई सामने आ सके और लोगों का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। उन्होंने मांग की कि जांच के आधार पर जिम्मेदार पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कीर्ति बसु पाराशर ने कहा कि घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं जिनका जवाब निष्पक्ष जांच के माध्यम से ही मिल सकता है। उन्होंने सरकार से उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग करते हुए कहा कि मामले की हर पहलू से जांच होनी चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिलना चाहिए। सभा में मौजूद सभासद प्रतिनिधि चंदन शर्मा ने भी घटना पर दुख व आक्रोश व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने भरत भूषण तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी और घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग दोहराई। शंभूशरण मिश्रा, भूदेव मिश्रा, मोहित पाठक, सुनील मिश्रा, हिमांशु तिवारी, रिकू गुप्ता, अभिनव गुप्ता, अर्पित गुप्ता, अवधेश कुमार समेत सभा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी, जनप्रतिनिधि व सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed