फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   protest, employe, anik, milk, product, etah

अनिक मिल्क प्रोडक्टस का मामला सीएम तक पहुंचेगा

Mon, 16 Dec 2019 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
protest, employe, anik, milk, product, etah
कासगंज रोड स्थित अनिक फैक्टरी में प्रदर्शन करते कर्मचारी- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। अनिक मिल्क फैक्टरी से निकाले गए कर्मचारियों का विरोध नहीं थम रहा है। सोमवार को कंपनी प्रबंधन ने मानवता तार-तार कर दी। कर्मचारियों को दिन भर खुले में सर्दी में बैठाए रखा। इधर निकाले गए कर्मचारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री से मुलाकात की। उन्होंने सीएम के समक्ष मामला रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नंवबर माह में अनिक मिल्क प्रोडक्ट्स कंपनी से 29 कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए निकाल दिया गया। इसके बाद से ही कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को भी फैक्टरी में कर्मचारियों को काम नहीं करने दिया गया। उन्हें भीषण सर्दी में खुले आसमान के नीचे बैठाया। विरोध में कर्मचारियों ने फैक्टरी में नारेबाजी की।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायन त्रिपाठी शहर के सर्किट हाउस में रुके। सोमवार को सभी 29 कर्मचारियों ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाने का अश्वासन दिया। इस संबंध में उन्होंने डीएम से बात की। लगातार दूसरे दिन भी फैक्टरी में कार्य करने पहुंचे कर्मचारियों के मोबाइल गेट पर ही जमा करा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed