फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   protest by Pharmacists

फार्मासिस्टों ने किया प्रदर्शन

Tue, 10 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 10 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
protest by Pharmacists
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया। मंगलवार को फार्मासिस्टों ने सुबह दो घंटे से कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन




एसोसिएशन के जिला मंत्री डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि एसोसिएशन जरूरी मांग जैसे फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर नियुक्ति, एलोपैथिक चिकित्सक की अनुपस्थित में प्रभार भत्ता 75 रुपये के स्थान पर 750 प्रदान किया जाए, विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी का पद नाम बदलकर सहायक निर्देशक फार्मेसी किया जाए आदि मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। मंगलवार को फार्मासिस्ट दो घंटे तक कार्य से विरत रहे। बताया गया कि 13 मार्च तक फार्मासिस्ट काली पट्टी बांधकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। बाद में आठ अप्रैल को लखनऊ महानिदेशक के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में फार्मासिस्ट आरके राना, सुबोध मिश्रा, आरएस सुमन, आरएस शाक्य, नरेश शाक्य मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed