{"_id":"2f8c23b460512b6de6e3a1d3e727041c","slug":"protest-by-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 10 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू अराजनैतिक द्वारा शुक्रवार को किसानों की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। मौकेे पर पहुंचे एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह ने यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता की और उनकी मांगों को लेकर आश्वस्त किया। इस पर किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर, मांगों के निस्तारण के लिए प्रशासन को 15 जुलाई तक का समय दिया।
इस मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र ने कहा कि जिले में अभी भी 60 प्रतिशत किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। इसको लेकर किसान उग्र आंदोलन करेंगे। इस पर एसडीएम सदर ने कहा कि वह मुआवजा संबंधी समस्या को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे। इसके बाद किसानों ने प्रशासन को 15 जुलाई तक का और समय दिया है। बता दें कि इसके अलावा किसानों ने सूखा राहत, ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत सप्लाई की मांग की।
इस मौके पर गंगा सिंह, महीपाल सिंह, गीतम सिंह, रामवीर सिंह, जिलेदार सिंह, हाकिम सिंह, राजवीर सिंह, धनपाल सिंह, केपी सिंह, रामप्रकाश, आशाराम, वेद प्रकाश शर्मा, गजेंद्र सिंह, भोजराज सिंह आदि लोग मौजूद थे।