{"_id":"682779c47ef324bd1a02ea47","slug":"proposals-worth-rs-4-crore-approved-in-nagar-panchayat-board-meeting-etah-news-c-163-1-sagr1016-133642-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 4 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 4 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
Fri, 16 May 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 16 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभासदों द्वारा प्रस्तुत 4 करोड़ रुपये के कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
बैठक की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सरल और नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी ने की। सभासदों ने पेयजल, जल निकासी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, सड़क सुधार के लिए करीब 4 करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में हैंडपंप और स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग की।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान करते हुए जल्द ही हैंडपंप और लाइटें लगवाने का आश्वासन दिया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर, सभासद दिनेश गुप्ता, गीता, ब्रह्माकुमारी, रितेश, मिथिलेश, अनार सिंह, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।