फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Proposal will be ready again for oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट के लिए दोबारा बनेगा प्रस्ताव

Fri, 07 May 2021 09:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Proposal will be ready again for oxygen plant
एटा। ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट के लिए नए सिरे से तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिससे जिलेवासियों की उम्मीद बढ़ गई हैं। सांसद और विधायकों की पहल के बाद प्लांट के लिए तीन स्थानों पर जमीन चिन्हित की गई है। जिनमें जिला अस्पताल, बागवाला और जैथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

कोविड काल के दौरान एकदम से बढ़ी जरूरत के बीच ऑक्सीजन की किल्लत पूरे देश में बन गई है। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने विभिन्न जिलों में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की। लेकिन इसमें एटा का नाम नहीं था। स्थानीय प्रशासन ने अपनी ओर से एक प्रस्ताव बनाकर करीब 15 दिन पहले शासन में भेजा। लेकिन बिना कोई वजह बताए प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया। अब सांसद और चारों विधायकों ने इसके लिए पहल की है। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने 50 लाख, सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और जलेसर विधायक संजीव दिवाकर ने 10-10 लाख रुपये अपनी निधि से जिला प्रशासन को दिए हैं। हालांकि, प्लांट स्थापना के लिए इससे ज्यादा बजट की जरूरत पड़ेगी, जिसकी पूर्ति राहत आपदा से करने की योजना है।
विज्ञापन

तीनों ही स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए प्रयास कर रहे हैं। जिला अस्पताल में सांसद, विधायक निधि से काम किया जाएगा। जबकि अन्य दोनों स्थानों के लिए कुछ कंपनियों से बात चल रही है। -डॉ. विभा चहल, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर, मारहरा और जलेसर विधायक ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए अपनी निधि से धनराशि का प्रस्ताव दिया है। उनके प्रस्ताव पर यह बजट स्वास्थ्य विभाग को जारी कर दिया गया है। - अजय प्रकाश, सीडीओ।

डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के संबंध में लगातार प्रयासरत है। एक कंपनी से बात चल रही है। जल्द ही प्लांट की स्थापना कराई जाएगी। - डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed