फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Proper use of digital tools will increase transparency

Etah News: डिजिटल साधनों के सही उपयोग से बढ़ेगी पारदर्शिता

Sat, 10 Jan 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 10 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Proper use of digital tools will increase transparency
अलीगंज। ब्लॉक सभागार में शनिवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के माध्यम से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों को डिजिटल साधनों के सही उपयोग की जानकारी दी गई ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन



प्रशिक्षण में जनप्रतिनिधियों को कंप्यूटर और स्मार्ट फोन के सुरक्षित एवं सही उपयोग की जानकारी देने के साथ ही डिजिटल माध्यमों के दुरुपयोग और बढ़ती वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण में बताया गया वर्तमान समय में डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि शासन-प्रशासन की अधिकांश योजनाएं और सेवाएं अब डिजिटल माध्यमों से संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधि डिजिटल साधनों का सही तरीके से उपयोग करेंगे तो योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतने से धोखाधड़ी की घटनाओं पर नियंत्रण लगाया जा सकेगा। प्रशिक्षण सत्र में नाहर सिंह, रोशन सिंह वर्मा, अरुण कुमार, अनूप सिंह, सुनीता देवी, इदरीश खान, ममता देवी सहित ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed