फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Procreative travaileth three hours in the cold, not the doctor Pasije

ठंड में तीन घंटे तड़पती रही प्रसूता, नहीं पसीजे डाक्टर

Mon, 09 Jan 2017 12:10 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 09 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Procreative travaileth three hours in the cold, not the doctor Pasije
प्राइवेट अस्पताल में जच्चा-बच्चा - फोटो : Amar Ujala
शनिवार शाम को एक प्रसूता जिला महिला अस्पताल के गेट पर इलाज के लिए तरसती रही, लेकिन डाक्टरों का दिल नहीं पसीजा। तीन घंटे बाद हालत बिगड़ी, तो प्रसूता को रेफर करके पल्ला झाड़ लिया। परिवारीजनों ने निजी अस्पताल में प्रसव कराया।
विज्ञापन

नगला पोता निवासी रूकसार पत्नी आशू को शनिवार शाम को प्रसव पीड़ा हुई। परिवारीजन प्रसूता को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। पीड़िता के ससुर मोहम्मद यूनिस ने बताया कि अस्पताल में कोई डाक्टर नहीं था। इमरजेंसी में बैठी एक नर्स से जब भर्ती करने को कहा गया, तो उन्होंने डाक्टर नहीं होने और लिखापढ़ी करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। प्रसूता ठंड में तीन घंटे तक अस्पताल के गेट पर तड़पती रही, लेकिन डाक्टर नहीं आए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डाक्टरों को बुलाने के लिए डीएम शंभूनाथ और सीएमओ डा. आरसी पांडेय को फोन किया गया, लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। काफी देर बाद जब प्रसूता की हालत बिगड़ी, तो महिला डाक्टर पहुंचीं। उन्होंने प्रसूता की हालत नाजुक बताते हुए आगरा के लिए रेफर की स्लिप बना दी। इस पर परिवारीजन आनन फानन में शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्रसूता को सुरक्षित प्रसव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला महिला चिकित्सालय में गुरुवार रात पहुंची एक गर्भवती महिला को चिकित्सक और स्टाफ ने भर्ती नहीं किया और लौटा दिया था। परिवारीजन सर्दी और ठिठुरन भरी रात में उसे एक रिक्शा में लेकर दूसरे अस्पताल के लिए चले तो रास्ते में ही प्रसव हो गया था।

 सीएमओ डा. आरसी पांडेय ने बताया कि प्रसूता की हालत नाजुक थी, इसलिए रेफर किया गया। मैने निर्देश दिए थे, अगर डाक्टर नहीं पहुंचे हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed