{"_id":"696540ee76b652bbf3077704","slug":"process-started-for-widening-of-etah-tundla-road-etah-news-c-163-1-sagr1016-144760-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एटा-टूंडला मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एटा-टूंडला मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रक्रिया शुरू
Tue, 13 Jan 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
एटा। जिले से टूंडला जाने के दौरान लोगों को खराब सड़क से मुक्ति दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। फिलहाल फिरोजाबाद के हिस्से में 17.50 किमी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए निविदा प्रक्रिया की जा रही है।
जनपद मुख्यालय से टूंडला की दूरी 50 किमी है। इसमें से 22.5 किमी का हिस्सा जनपद फिरोजाबाद में आता है जबकि 27.5 किमी एटा में है। शासन ने फिरोजाबाद में टूंडला–आवागढ़ मार्ग को 17.50 किमी तक सड़क को सात मीटर से बढ़ाकर फोरलेन किए जाने एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इस कार्य के लिए 74 करोड़ रुपये की निविदा जारी की गई है। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि अभी एटा जनपद के हिस्से वाले मार्ग के चौड़ीकरण का इंतजार बना हुआ है। अधिशासी अभियंता आदर्श वर्मा ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष में एटा से अवागढ़ तक के मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजकर मार्ग को चौड़ा किया जाएगा।