फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Proactive spirit of patriotism in schools and said

स्कूलों में बढ़-चढ़कर बोला देशभक्ति का जज्बा

Tue, 16 Aug 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Tue, 16 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Proactive spirit of patriotism in schools and said
स्कूलों में बढ़-चढ़कर बोला देशभक्ति का जज्बा - फोटो : अमर उजाला
जिले भर के स्कूल, कालेजों, सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया। बच्चों ने देश के अमर शहीदों को याद कर उनके पद चिह्नों पर चलकर देश की रक्षा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

निधौली रोड स्थित ट्यूलिप पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य बिंदु जयसवाल ने बच्चों से देश का भविष्य बेहतर बनाने की कामना की। साक्षी, शिवांगी, रीता, अर्पणा, नीतू, रेखा, शाहिद, अर्जुन, सुमित आदि शिक्षक शिक्षकाएं मौजूद रहे। जीटी रोड स्थित लिमरा इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय प्रमुख कमरजहां ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य शैलजा थॉमस ने देश के शहीदों को याद किया। निर्देशक मौहम्मद उमर, मोहम्मद समर, बीनू थॉमस, मोहम्मद सलीम, जीजी कुमार आदि शिक्षक-शिक्षकाएं मौजूद रहीं। जेएलएन पीजी कॉलेज में अध्यक्ष डॉ. राजीव कुलश्रेष्ठ द्वारा ध्वजारोहण किया। प्रचार्य डॉ. एसपी सिंह, सचिव रामनरेश मिश्र, प्रज्ञा, डा. हरिओम शर्मा, डा. प्रवेश पांडेय, डा. सुनीता सक्सेना आदि सहित आदि शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थीं। अरुणा नगर स्थित श्रीराम बाल भारती इंटर कॉलेज में प्रबंधक देवराज शास्त्री, निदेशक डा. रामनिवास यादव एवं प्राचार्य दुर्वेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया गया। रेवाड़ी मोहल्ला स्थित राम चित्रगुप्त कन्या जूनियर हाइस्कूल में सपा नेता रामकुमार सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि एबीएसए ओपी अकेला रहे। श्याम नगर स्थित सरस्वती कन्या जूनियर हाईस्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर  प्रबंधक मनोज मोंटू राघव ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य मंजू सिंह, सुनीता राघव, आनंदपाल सिंह, कुसुम, राजेश, शिवकुमार मौजूद रहे। आगरा रोड स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक श्रीमान सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। सुनहरी नगर स्थित कलावती सरस्वती शिशु मंदिर में धर्मेंद्र पाठक ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर दिनेश पाल सिंह, आशुतोष मिश्र, वीरेंद्र वार्ष्णेय, चंद्रकांत, मुकेश मिश्रा, हरीबाबू गुप्ता, सुरेंद्र कुमार गोला मौजूद रहे। भारती नगर स्थित केशव सरस्वती मंदिर में आजादी के पर्व पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राहुल कपूर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि राजनारायण खेमका, पूनम अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, अलका गुप्ता, कुलदीप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed