{"_id":"631e17022b4b9a7e561efb49","slug":"private-bus-found-in-the-color-of-roadways-report-etah-news-agr546419016","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के रंग में मिली प्राइवेट बस , रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के रंग में मिली प्राइवेट बस , रिपोर्ट
विज्ञापन
एटा। एक प्राइवेट बस के संचालक पर बस स्टैंड के प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बस को रोडवेज के रंग में रंगाकर चलाने का आरोप लगाया है।
जिले में तमाम बसें रोडवेज के रंग में रंगी हुई चल रही है। यहां तक कि इन्हें रोडवेज बस स्टैंड के आसपास खड़ा करके सवारियों को भरा जाता है।
रोडवेज बस स्टैंड के कार्यवाहक प्रभारी राकेश बाबू ने बस (यूपी 81 एएस 5406) के मालिक अनिल पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि रोडवेज बस स्टैंड के बाहर 9 सितंबर को रोडवेज के रंग में रंगी प्राइवेट बस आकर खड़ी हो गई। इस दौरान बस में यात्रियों को भरा जा रहा था। इससे रोडवेज को राजस्व की हानि हुई है।
एआरएम राजेश यादव ने बताया कि बस स्टैंड के पास रोडवेज के रंग में रंगी प्राइवेट बस आकर खड़ी हो गई थी। उसमे यात्रियों को बैठाया जा रहा था। बस संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।