फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Private bus driver beaten, just broken glass

प्राइवेट बस चालक के साथ मारपीट, बस के शीशे तोड़े

Tue, 11 Aug 2015 09:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 11 Aug 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
Private bus driver beaten, just broken glass
गांव अंबारी के पास प्राइवेट चालक के साथ मारपीट कर दी गई। इसके विरोध में पटियाली गेट के पास बस खड़ी कर जाम लगा दिया गया। करीब आधा घंटा से अधिक समय तक लगे जाम के बाद पुलिस पहुंची। बस को हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बता दें कि सहावर रोड पर प्राइवेट बस और टेंपो चलते हैं। बताते हैं कि टेेंपो चालकों तथा प्राइवेट बस चालकों में सवारियों को लेकर झगड़ा हो गया था। मंगलवार दोपहर प्राइवेट बस चालक सहावर की ओर से सवारी भरकर एटा आ रहा था। गांव अंबारी के पास कुछ लोगों ने बस चालक के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान बस के शीशे भी तोड़ दिए गए। इस पर चालक बस लेकर चला आया। दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली नगर स्थित पटियाली गेट पर दो बस चालकों ने बस सड़क पर खड़ी कर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा से अधिक समय तक जाम लगा रहा। जानकारी पर पहुंची पुलिस को देखकर चालक भाग गए। पुलिस ने लोगों की मदद से बसों को हटाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed