फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Priority is to take strict action against the culprits and provide justice to the family

Etah News: दोषियों पर सख्त कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता

Tue, 05 Aug 2025 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 05 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Priority is to take strict action against the culprits and provide justice to the family
एटा। थाने में पिटाई के बाद किशोर की मौत के मामले में जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह सोमवार को उसके गांव चंद्रभानपुर पहुंचे। साफ कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

इस घटना में गांव के सत्यवीर की मौत हुई थी। उसके पिता मौहर सिंह ने दो उपनिरीक्षक और तीन अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ थाना निधौली कलां में रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों आरोपी उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर किया जा चुका है। सोमवार को गांव में पहुंचकर प्रभारी मंत्री संदीप सिंह मृतक के परिजन से मिले। उनकी बातें सुनीं और हर शिकायत, समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

परिवार के लोगों और अन्य ग्रामवासियों ने मंत्री को बताया कि सत्यवीर पूरी तरह निर्दोष बालक था। इसके बावजूद उसको थाने में पुलिस ने बेहरमी से पीटा। परिजन ने कहा कि हम लोगों को न्याय दिलाया जाए। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जिस लापता लड़की को लेकर यह पूरा केस हुआ है, उसे जल्द से जल्द बरामद किया जाए। इससे स्पष्ट होगा कि इस मामले के पीछे कौन-कौन शामिल हैं। मंत्री ने सभी को सांत्वना देते हुए कहा कि घटना गलत हुई है। बच्चे न जान खोई है, बेहद दुखद है। आने वाले समय में इस तरह की कोई घटना न हो इसका पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक मदद के लिए प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिकता यह है कि घटना खुल जाए। इस घटना की जांच बिना किसी भेदभाव के पूरी तरह निष्पक्ष रूप से कराई जाएगी। जिन लोगों का नाम आया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार के साथ पूरी सरकार है। प्रभारी मंत्री के साथ मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लाेधी, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed