{"_id":"695e84c283545e1a940bf18e","slug":"priority-is-given-to-solving-womens-problems-etah-news-c-163-1-eta1001-144550-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिलाओं की समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिलाओं की समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता
Wed, 07 Jan 2026 09:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 07 Jan 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित सभागार में महिलाओं की समस्या सुनतीं महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया। कहा कि महिलाओं की समस्या का समाधान कराना प्राथमिकता है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर पहुंचीं।
जनसुनवाई के दौरान सामने आए अधिकांश मामले घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद से संबंधित रहे। आयोग की सदस्य ने शिकायतों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण कराया। इसके अलावा कुछ मामलों में जल्द ही समाधान का निर्देश दिया। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से राज्य महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और उत्पीड़न से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि विकास के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। अपने अधिकारों व दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान एसएसपी श्याम नारायण सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, सीओ सकीट कीर्तिका सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह, नायब तहसीलदार वाजिद हुसैन, महिला थाना प्रभारी नंदिनी सिंह, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी जागृति चतुर्वेदी आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।