फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Preparations for International Yoga Day Intensify; 15-Day Free Training Camp Begins

Etah News: विश्व योग दिवस की तैयारियां तेज, 15 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू

Thu, 04 Jun 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 04 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Preparations for International Yoga Day Intensify; 15-Day Free Training Camp Begins
कचहरी पार्क में योग करते लोग। स्रोत स्वयं
एटा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग पार्क कचहरी पर 15 दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 5 जून से शुरू किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य योग कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन

शिविर में अनुभवी और प्रशिक्षित योग शिक्षक प्रतिभागियों को योग की विभिन्न विधाओं, प्राणायाम, ध्यान व योगाभ्यास की तकनीक का प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं को विश्व योग दिवस पर जिले के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में योग कार्यक्रम संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आयोजकों के अनुसार प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन, जिला कारागार, पीएसी परेड ग्राउंड, विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों व शहर के पार्कों में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में भेजा जाएगा। शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षित योग कार्यकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। गर्मी की छुट्टियों के दौरान संचालित हो रहे इस निशुल्क योग शिविर में लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में योग साधक और नागरिक योग पार्क कचहरी पहुंचकर योगाभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed