फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Preparations begun in temples in Etah for Sawan Shivalayas being decorated

Sawan 2024: शिव मंदिरों में होने लगीं तैयारियां, सजावट से लेकर भीड़ कंट्रोल की व्यवस्था तक, सब हो रहा दुरुस्त

Tue, 16 Jul 2024 07:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 07:35 PM IST
सार

सावन को लेकर एटा में शिव मंदिरों में तैयारियां होने लगी हैं। सजावट से लेकर भीड़ कंट्रोल की व्यवस्था तक को देखा जा रहा है। विशेष रूप से साफ सफाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Preparations begun in temples in Etah for Sawan Shivalayas being decorated
सावन माह को लेकर कैलाश मंदिर पर जारी तैयारियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

22 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के एटा में शिव मंदिरों में तैयारियां होने लगी हैं। यहां साफ सफाई के साथ बिजली की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। शहर के कैलाश मंदिर में तैयारियां जोर शोर से चल रहीं है।

विज्ञापन


सावन को लेकर कैलाश मंदिर सहित शिव मंदिर परसौन, इच्छेश्वर महादेव मंदिर जलेसर के साथ-साथ अन्य मंदिरों में तैयारियां की जाने लगी हैं। कैलाश मंदिर के पुजारी धीरेन्द्र झा ने बताया की सावन में मंदिर को विशेष तरीके से सजाया जाएगा। मंदिर के चारो तरफ झालर, लाइट आदि लगाई जाएगी। 

विज्ञापन

इसके साथ साफ सफाई भी व्यापक स्तर पर की जा रही है। वैसे तो यहां सावन में प्रत्येक दिन अधिक भीड़ होती है, लेकिन सोमवार को भीड़ अधिक रहती है। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर शिव मंदिर में आने वाले भक्तो की भीड़ के लिए बेरीकेडिंग की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। 

उन्होंने बताया की सावन के पहले सोमवार को सुबह चार बजे मंदिर के पट खोले जाएंगे। पहली आरती सुबह साढ़े चार बजे से होगी। शाम को आरती का साढ़े सात बजे का रखा गया हैं। वही शयन आरती रात के दस बजे की जाएगी। सोमवार के दिन मंदिर के कपाट रात्रि 11 बजे बंद किये जाएंगे। मंदिर परिसर में भगवान शिव की विशेष स्तुति और कीर्तन भी होंगे। सावन में कावंड यात्रा का विशेष महत्त्व रहता हैं।

विज्ञापन

इस वर्ष सावन के पांच सोमवार

कैलाश मंदिर के पुजारी धीरेन्द्र झा ने बताया की सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को हैं। इसी दिन से सावन माह की शुरुआत हैं। साथ ही सावन माह में इस बार यह शुभ सयोंग भी बन रहा हैं की सावन की शुरुआत सोमवार से और समापन भी सोमवार को हो रहा हैं। सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई सोमवार से और समापन 19 अगस्त सोमवार को होगा। इस बार सावन में पांच सावन सोमवार का व्रत किया जायेगा जो बेहद ही शुभ माना जाता हैं।

इन तिथियों में पड़ेंगे सावन के पांच सोमवार

  • पहला सोमवार व्रत - 22 जुलाई
  • दूसरा सोमवार व्रत - 29 जुलाई
  • तीसरा सोमवार व्रत - 05 अगस्त
  • चौथा सोमवार व्रत - 12 अगस्त
  • पांचवा सोमवार व्रत - 19 अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed