{"_id":"62cdb4a23b069c544347229d","slug":"premnagar-residence-of-sp-leaders-also-seized-etah-news-agr5399387163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेताओं का प्रेमनगर स्थित आवास भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेताओं का प्रेमनगर स्थित आवास भी जब्त
विज्ञापन
प्रेमनगर स्थित सपा नेताओं के आवास की जब्तीकरण कार्रवाई करते नायब तहसीलदार और पुलिसकर्मी।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सपा नेताओं का शहर में प्रेमनगर स्थित आवास भी मंगलवार को जब्त कर लिया गया। एक दिन पहले ही इसे खाली करने के लिए सपा नेताओं के परिजनों को अल्टीमेटम दे दिया गया था।
अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट 18 अप्रैल को कोतवाली नगर में लिखी गई थी। जबकि 17 जून को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14-1 की कार्रवाई करते हुए दोनों नेताओं की करीब 29 करोड़ की संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी किया था। इसके साथ ही दोनों की संपत्तियों को कुर्क कर जब्त करने का सिलसिला शुरू हो गया। एटा सदर और अलीगंज तहसील में दोनों की तमाम कृषि भूमि, फार्म हाउस, स्कूल, आवास, मैरिज होम आदि जब्त कर लिए गए। मंगलवार को शहर के प्रेमनगर में स्थित आवास पर जब्तीकरण कार्रवाई की गई।
यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। यहीं सपा नेता जुगेंद्र सिंह अपने परिवार सहित रहते थे। यहां नोटिस चस्पा होने के बाद भी परिजन रह रहे थे। इसे लेकर सोमवार को वहां पहुंचे तहसीलदार सदर सीपी सिंह ने परिजन को चेतावनी देते हुए मंगलवार तक हर हाल में आवास खाली करने को कहा था।
विज्ञापन
मंगलवार को नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल पुलिस फोर्स लेकर प्रेमनगर पहुंचे। घर के अंदर आठ-दस परिजन मौजूद थे। इन सबको कार्रवाई में सहयोग करने का हवाला देते हुए बाहर निकलवाया गया। इसके बाद ताले डाल सील लगा दी गई। साथ ही आवास को जब्त करने की मुनादी भी कराई गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेेश के क्रम में कार्रवाई की गई है। अब यह संपत्ति सरकार के अधीन हो गई है।