फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   PRD jawan killed in accident, five injured including three women

Etah News: हादसे में पीआरडी जवान की मौत, तीन महिलाओं सहित पांच घायल

Sun, 02 Apr 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
PRD jawan killed in accident, five injured including three women
एटा/अवागढ़। थाना अवागढ़ में तैनात पीआरडी जवान डयूटी से वापस घर लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया, यहां मृत घोषित कर दिया। मिरहची क्षेत्र में ऑटो पलटने से तीन महिलाएं घायल हुई हैं। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जब कि दो अन्य हादसों में घायलों को आगरा रेफर किया गया है। थाना अवागढ़ के ग्राम हिनौना निवासी पीआरडी जवान बबलू उर्फ बसंत (45) की रविवार की शाम करीब चार बजे हादसे में मौत हुई है। पिता अजब सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से थाना अवागढ़ पर ड्यूटी लगी थी। रविवार की शाम 4 बजे ड्यूटी करके बाइक से गांव लौटते समय गांव जिनावली ओनरा मार्ग स्थित ग्राम टोडरपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए पीएचसी लेकर गई, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक फूलचंद्र ने बताया कि हादसे में पीआरडी जवान की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं थाना मिरहची क्षेत्र स्थित गांव आसेपुर के पास शनिवार की रात करीब नौ बजे अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। इसमें सवार एक ही परिवार की रीना पत्नी जयराम, नीलम पत्नी प्रेमपाल और उर्मिला पत्नी सूबेदार निवासीगण गांव गंगापुर थाना मिरहची घायल हो गईं। तीनों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जबकि कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव ककैरा के पास देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दलवीर सिंह निवासी भगवंतपुर थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस और ग्याप्रसाद निवासी कुतुकपुर थाना पिलुआ घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed