फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Prakash Parv: Shabad kirtan held in Gurdwaras, langar

प्रकाश पर्व : गुरुद्वारों में हुए शबद कीर्तन, चला लंगर

Tue, 08 Nov 2022 06:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Prakash Parv: Shabad kirtan held in Gurdwaras, langar
ठंडी सड़क स्थित गुरुद्वारा में शबद कीर्तन के दौरान मौजूद लोग ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। सिख समाज ने मंगलवार को गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। सुबह गुरुद्वारों में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। दोपहर में लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री गुरुनानक देवजी के जन्मोत्सव पर सुबह 6 बजे सिंधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई। ढोल-बाजों के साथ मंत्र जाप करते हुए लोग ठंडी सड़क स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुनानक दरबार गुरुद्वारा पहुंचे। जहां प्रभात फेरी को विराम दिया गया। सुबह 10:30 बजे गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहिब की संपूर्णताई की गई। 11 बजे निशान साहब की सेवा की गई। दोपहर 12 से 1:30 बजे तक शबद कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कीर्तन सुनने के लिए समाज के लोगों की भीड़ रही। सिख संप्रदाय के अलावा अन्य धर्मों के लोगों ने भी पहुंचकर माथा टेक गुरु का आशीर्वाद लिया। इसके बाद चले गुरु के अटूट लंगर में सिख समाज के लोगों ने सेवाभाव का परिचय दिया। शाम के समय आरती शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। लोगों ने गुरुद्वारा और घरों में मोमबत्तियां जलाईं। साथ ही आतिशबाजी भी की। कीर्तन मंडली में लोकेंद्र सिंह, गुरुमीत सिंह, ज्ञानी तेज सिंह, गुरुद्वारा प्रबंध समिति में सरदार इंद्रजीत सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह, सरदार अमरजीत सिंह रहे।
विज्ञापन

जयंती मनाकर दी गुरुनानक के बारे में जानकारी
अवागढ़। जलेसर रोड स्थित अवागढ़ पब्लिक स्कूल में गुरु नानक जयंती पर्व मनाया गया। प्रबंधक संजीव वार्ष्णेय बंटी और प्रधानाचार्य एलके रावत ने गुरुनानक देव के बारे में जानकारी दी। शशिभूषण, शैलेंद्र कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, अंकित जैन, संतोष वार्ष्णेय, कल्पना सिंह, पंकज यादव, मोनिका जैन, कीर्ति सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed