फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pradhan asked for 20 percent commission from the contractor who is building the tank

Etah News: टंकी का निर्माण करा रहे ठेकेदार से प्रधान ने मांगा 20 फीसदी कमीशन

Fri, 30 Jun 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 30 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Pradhan asked for 20 percent commission from the contractor who is building the tank
सरिया व सीमेंट जबरन भरकर ले जाने का प्रधान पर लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिसौरी में जल जीवन मिशन के तहत टंकी का निर्माण कार्य मैनपुरी के ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। ठेकेदार ने ग्राम प्रधान पर रंगदारी और 20 फीसदी कमीशन मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
टंकी निर्माण करा रहे ठेकेदार देशदीपक निवासी गांव अलीपुर खेड़ा थाना भोगांव जिला मैनपुरी ने ग्राम प्रधान रामभान सिंह उर्फ गोली निवासी नगला चंदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि ग्राम प्रधान कुल लागत में से 20 फीसदी कमीशन रंगदारी के रूप में मांग करते आ रहे हैं। निर्माण लागत करीब 47 लाख रुपये है। इसको नहीं देने पर 15 बोरी सीमेंट और सरिया को जबरन उठाकर ले गए।
विज्ञापन

इसका विरोध किया तो अपने साथियों के साथ हमला करके पिटाई की। अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि नवंबर 2022 में निर्माण कार्य शुरू किया गया था। तब से आए दिन मजदूरों के साथ अभद्रता कर मारपीट की जाती है और कमीशन नहीं देने तक ऐसा ही करने की धमकी दी जा रही है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि प्रधान के खिलाफ तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed