{"_id":"676d568b44b74dfbaa0b37bd","slug":"postman-fraudulently-withdrew-rs-45000-from-the-account-etah-news-c-163-1-sagr1016-127470-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: धोखाधड़ी कर पोस्टमैन ने खाते से निकाले 45000","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: धोखाधड़ी कर पोस्टमैन ने खाते से निकाले 45000
Thu, 26 Dec 2024 06:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के बिल्सड़ पुवायां निवासी युवक के खाते से डाकघर में तैनात पोस्टमैन ने 45 हजार रुपये निकाल लिए। मांगने पर पत्नी को भेजने और हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
बिल्सड़ पुवायां निवासी नरेंद्र ने बताया कि बिल्सड़ पछायां के शाखा डाकघर में उनका खाता है। 30 जनवरी 2020 को लुहारी खेड़ा में तैनात पोस्टमैन ने खुलवाया था। इसमें बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए पाई-पाई जोड़कर लगातार रुपये जमा कर रहे थे। जब हृदयाघात पड़ा तो 23 मई 2023 को रुपये निकालने डाकघर राजा का रामपुर आए, पोस्टमैन विजय मौजूद मिला। इसको 5000 रुपये निकालने के लिए कहा तो उसने भुगतान बाउचर भर दिया और हमको 5000 रुपये दे दिए। जब इलाज कराने के बाद वापस आया और पासबुक को चढ़वाया तो पता लगा कि खाते में से 50 हजार रुपये निकाले गए।
जब यह बात पोस्टमैन विजय को बताई तो पहले तो रुपये निकालने की मना करता रहा। बाद में कहा कि 45 हजार रुपये कुछ दिन में दे दूंगा। बार-बार रुपये मांगे गए तो फोन उठाना भी बंद कर दिया। इसके बाद मेरी पत्नी इंद्रावती ने 23 दिसंबर 2024 को शाम करीब 4 बजे फोन किया तो उसने कहा कि पहले नहर की पटरी पर किसी को बिना बताए आकर मिलो, तब अकेले में बात करेंगे जब यह बात हमें पता चली तो पत्नी को मिलने के लिए मना कर दिया इसके बाद राजा का रामपुर जाकर विजय से मिला तो उसने गालीगलौज करते हुए कहा कि पहले अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो बाद में रुपये देखेंगे। ज्यादा बातें की तो मारकर नहर में फिकवा देंगे।