फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Postman accused of misappropriating money; fraud FIR registered.

Etah News: पोस्टमैन पर रकम हड़पने का आरोप, धोखाधड़ी की प्राथमिकी

Mon, 13 Jul 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 13 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Postman accused of misappropriating money; fraud FIR registered.
एटा। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में डाकघर में जमा कराने के लिए दी गई रकम अपने ही खाते में जमा कर हड़पने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पोस्टमैन समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगला कोठी निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका डाकघर में खाता है। उन्होंने खाते में जमा कराने के लिए एक लाख दस हजार रुपये पोस्टमैन विजय को दिए थे। आरोप है कि विजय ने रकम उनके खाते में जमा न कर अपने खाते में जमा करा ली। पीड़ित को इसकी जानकारी खाता जांचने पर हुई। इसके बाद उन्होंने आरोपी से शिकायत कर धनराशि वापस दिलाने की मांग की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। परेशान होकर पीड़ित ने विजय और रामखिलाड़ी के खिलाफ धोखाधड़ी कर धन हड़पने का आरोप लगाते हुए थाना राजा का रामपुर में मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

---
मारपीट और फायरिंग के मामले
में एक और आरोपी गिरफ्तार
एटा। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के नगला बनी गांव में मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला बनी गांव में जामुन की गुठली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शुरुआती विवाद के बाद दोनों पक्षों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया था। इसके बावजूद बाद में एक पक्ष द्वारा बाहरी लोगों को बुलाकर दूसरे पक्ष पर हमला करने का आरोप है। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक दोनों पक्षों के नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के दौरान प्रकाश में आए वांछित आरोपी बबलू पुत्र मकसूदन सिंह निवासी ग्राम अमरोली थाना अलीगंज को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed