{"_id":"685aa8bf4bac61e79b0f9bba","slug":"post-office-employee-attacked-with-knife-for-aadhar-card-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आधार कार्ड संशोधन के लिए बहाया खून..डाकघर में कर्मचारी पर चाकू से हमला, मच गई अफरातफरी; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आधार कार्ड संशोधन के लिए बहाया खून..डाकघर में कर्मचारी पर चाकू से हमला, मच गई अफरातफरी; अस्पताल में भर्ती
Tue, 24 Jun 2025 07:02 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 24 Jun 2025 07:02 PM IST
सार
दोनों युवकों ने कर्मचारी के सिर पर बाईं ओर कई प्रहार किए। इसके कारण कर्मचारी खून से लथपथ होकर गिर पड़े। यह देखकर घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
घायल का इलाज करते चिकित्सक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में सर्वर की समस्या होने पर डाकघर के कर्मचारी ने आधार कार्ड कार्य के लिए इंतजार करने को कहा। इस पर युवक बिफर गए और डाकघर में ही कर्मचारी पर हमला कर दिया। आरोप है कि चाकू से उसके सिर में प्रहार किए। शहर के बीचोंबीच व्यस्त बाजार गांधी मार्केट में दिनदहाड़े हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। घायल कर्मचारी को साथियों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया, यहां उपचार चल रहा है।
शहर के लालपुर निवासी रामनरेश ने बताया कि बेटा सोमेश कुमार गांधी मार्केट स्थित डाकघर में कर्मचारी है। वहां आधार कार्ड संबंधी कार्य करता है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी कार्य कर रहा था। तभी एक बाइक पर बैठकर 2 लड़के आए और आधार में संशोधन कराने की बात कही।
सोमेश ने बताया कि अभी सर्वर डाउन है फॉर्म भरकर दे दीजिए। सर्वर आते ही काम कर देंगे। इसी बात से दोनों युवक नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर कोई नुकीली वस्तु निकालकर सोमेश के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।

घायल सोमेश की बहन का आरोप है कि दोनों युवकों ने चाकू से भाई के सिर पर बाईं ओर कई प्रहार किए। इसके कारण सोमेश खून से लथपथ होकर गिर पड़े। यह देखकर घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य कर्मचारियों ने सोमेश को बचाने के लिए शोर मचाते हुए युवकों को पकड़ने के प्रयास किया। यह देखकर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गंभीर रूप से घायल सोमेश को साथी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि घायल डाक कर्मचारी का उपचार कराया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-UP: शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा...कुएं में मोबाइल निकालने उतरे चचेरे भाइयों समेत तीन की माैत, मचा कोहराम