फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   population,population bomb UP,pregnancy rate in india,population bomb in india

अल्ट्रासांउड कराने आई गर्भवती महिला ने ओटी के सामने जना मासूम : फोटो

Fri, 25 Sep 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
population,population bomb UP,pregnancy rate in india,population bomb in india
एटा। जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला अल्ट्रासाउंड कराने आई। इस दौरान उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। साथ आई परिवार की महिला ने उसे ओटी के बाहर फर्श पर लिटा लिया। प्रसव पीड़ा तेज होने लगी, इस पर ओपीडी में बैठी महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उसका प्रसव कराया। बाद में महिला अस्पताल में शिफ्ट किया।
विज्ञापन

जैथरा ब्लॉक के गांव नगला बिरियन निवासी करु की पत्नी गीता देवी शुक्रवार को परिवार की एक महिला के साथ जिला अस्पताल अल्ट्रासाउंड कराने आई। तभी उसे प्रसव पीड़ा होने पर साथी महिला ने फर्श पर लिटा दिया। सूचना पर अस्पताल के सीएमएम डॉ. आरके अग्रवाल और महिला स्वास्थ्य कर्मी पहुंच गईं और प्रसव कराया। महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन

सात बेटियों के बाद आया बेटा
महिला ने आठवें बच्चे को जन्म दिया है। उसके रिश्तेदारों ने बताया कि महिला की पहले से सात बेटियां हैं। अब उसे आठवीं संतान केे रूप में लड़का हुआ है।
गर्भवती महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आई थी, प्रसव पीड़ा होने पर वह ओटी के सामने लेट गई और उसे प्रसव हो गया। महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे संभाला गया। जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल रेफर कर दिया है। -डॉ. आरके अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed