फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   poore din jaam se joojhata raha haeeve

पूरे दिन जाम से जूझता रहा हाईवे

Sat, 13 May 2017 12:16 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 13 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
poore din jaam se joojhata raha haeeve
हाईवे पर लगा जाम - फोटो : amar ujala
 प्रभारी मंत्री के दौरे के दौरान भी शुक्रवार को दिनभर राष्ट्रीय राजमार्ग 91 जाम से कराहता रहा। इसका असर अन्य सड़कों पर भी रहा। मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारों से लोग परेशान हो उठे। वहीं छुट्टी के बाद स्कूल बसें भी जाम में फंसी, तो धूप और गर्मी से बच्चे बिलबिला उठे। वहीं प्रभारी मंत्री के दौरे के कारण इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस भी दिनभर पसीना बहाती दिखी।
विज्ञापन

शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या नासूर बनी हुई है। शुक्रवार को प्रभारी मंत्री के दौरे के दौरान भी राजमार्ग में भीषण जाम लग गया। आलम यह रहा कि पुलिस जब तक एक ओर ट्रैफिक रोक पाती, तब तक मंत्री जी कहीं और चल देते। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस चकरघिन्नी बनी रही। उधर, शिकोहाबाद रोड पर सड़क निर्माण कार्य होने के चलते वाहनों के आवागमन में खासी दिक्कत हुई। सिंगल रोड होने से वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान शहर में हाथी गेट से लेकर माया पैलेस चौराहे तक वाहनों का जमावड़ा रहा। वाहनों को एक किलोमीटर मार्ग तय करने में दो-दो घंटे लग रहे थे। यातायात प्रभारी ब्रह्मप्रकाश यादव ने बताया कि शिकोहाबाद रोड पर सिंगल रोड होने से वाहनों का आवागमन रुकता है। इससे ही राजमार्ग पर जाम की समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन


जब जाम खुलवाने में जुटी कोतवाली पुलिस
राजमार्ग पर जाम देखते हुए कोतवाली पुलिस भी व्यवस्था बनाने में जुट गई। ट्रैफिक पुलिस के दस जवानों के ग्रीन पार्क कानपुर ड्यूटी में जाने से समस्या बढ़ गई है। ऐसे में प्रभारी मंत्री के दौरे को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने भी आवागमन सुचारू कराने में ट्रैफिक पुलिस की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed