फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pooja plate in hands, the night of honeymoon has come

Etah News: हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली

Wed, 01 Nov 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 01 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Pooja plate in hands, the night of honeymoon has come
एटा। बुधवार को करवाचौथ का पर्व उत्साह, प्रेम और समर्पण भाव के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने दुल्हनों की तरह सोलह शृंगार किए। सुबह से निर्जला व्रत रखा। देर शाम चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला। सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए ईश्वर से कामना की। वहीं पुरुषों ने पत्नियों को उपहार भेंट किए। हर घर पर यह पूजन कार्यक्रम चला। जबकि शहर के इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित पार्क में सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही विवाहित स्त्रियों में करवाचौथ को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा था। घरों में दोपहर से पकवान बनाने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम होने पर पूजन की तैयारियां शुरू कर दी गईं। सुहागिनों ने शादी के जोड़े या नई साड़ी, लहंगा पहनकर दुल्हन की तरह शृंगार किया। अंधेरा होते ही घरों की छतों पर रौनक बिखरने लगी। महिलाओं के साथ ही उनके पति, बच्चे आदि छतों पर पहुंचकर पूजन की तैयारियां कराने लगे। जैसे ही हल्की लालिमा के साथ चंद्रमा नजर आया, हर ओर खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।
विज्ञापन

लोगों ने आतिशबाजी चलाकर चंद्रमा का स्वागत किया। वहीं महिलाओं ने विधि-विधान से चंद्रमा का पूजन किया। इसके बाद पति व अन्य बड़ों का आशीर्वाद लिया। पतियों ने पानी पिलाकर महिलाओं का व्रत खुलवाया। साज-श्रृंगार के साथ सजी स्त्रियों और दंपतियों में सेल्फी-फोटो लेने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। तमाम जोड़ों ने अपने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर लोगों को करवाचौथ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed