फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Political equation changed due to OBC women seat

Etah News: ओबीसी महिला सीट होने से राजनीतिक समीकरण बदले

Sun, 02 Apr 2023 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Apr 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Political equation changed due to OBC women seat
सकीट। काफी इंतजार के बाद नगर निकाय चुनाव के लिए जारी किए गए आरक्षण ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए। नगर पंचायत के चेयरमैन का पद सामान्य से बदल ओबीसी महिला किया गया है। इसमें चेयरमैन पद की दौड़ में लगे कई दावेदारों के सपने चूर-चूर हो गए हैं। अब फिलहाल कहीं खुशी कहीं गम वाला माहौल देखा जा रहा है। शासन ने नगर निकाय चुनाव अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है और आपत्ति के लिए 6 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। आरक्षण की घोषणा के बाद विभिन्न दलों के प्रत्याशी राजनीतिक दलों से टिकट मिलने का दावा कर रहे हैं। नगर निकाय अध्यक्ष की कतार में लगे अलग-अलग पार्टियों के टिकट मांगने के लिए अलग-अलग चेहरे सामने आ रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक घमासान भाजपा में देखने को मिल रहा है। सकीट नगर पंचायत के अध्यक्ष पद प्रत्याशी के लिए किसी भी पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed