फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   police team took out Tiranga Yatra under Har Ghar Tiranga Abhiyan In Etah

हर घर तिरंगा अभियान: देश भक्ति तरानों पर झूमते हुए निकली पुलिस की टोली, निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 13 Aug 2024 07:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Aug 2024 07:21 PM IST
सार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश भक्ति तरानों पर झूमते हुए पुलिस की टोली निकली। 

विज्ञापन
police team took out Tiranga Yatra under Har Ghar Tiranga Abhiyan In Etah
हर घर तिरंगा अभियान: देश भक्ति तरानों पर झूमते हुए निकली पुलिस की टोली - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त के बीच सभी घरों, सरकारी, गैर सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण किया जा रहा है। ताकि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत बनी रहे। इसके साथ ही स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना को उत्पन्न करने के लिए मंगलवार पुलिस के जवानों ने शहर भर में तिरंगा यात्रा निकाली।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय से हरी झंडी दिखा कर तिरंगा यात्रा बाइक व कार रैली को रवाना किया। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह ने तिरंगा यात्रा का प्रतिनिधित्व किया। समस्त वाहनों पर सामने दोनों तरफ तिरंगा झंडा लगाया गया था। 
विज्ञापन


एक वाहन पर झंडा व राष्ट्रीय गीतों के साथ ही हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में सूचनाओं का प्रसारण लगातार किया जा रहा था। यह यात्रा पुलिस कार्यालय से शुरू होकर ऋषि मार्केट, कल्याण सिंह मार्ग, महावीर पार्क, कैलाश मंदिर, अलीगंज तिराहा, जीटी रोड, गांधी मार्केट होते हुए पुलिस लाइन पर आकर सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शाम को 4 बजे अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार राय ने पैदल तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह पैदल तिरंगा यात्रा पुलिस लाइंस से शुरू हुई और शहीद पार्क तक निकाली गई। इस दौरान राष्ट्रीय गीत व धुनों का वादन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed