फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police seized nine autos standing at illegal stands

Etah News: अवैध स्टैंडों पर खड़े नौ ऑटो को पुलिस ने किया सीज

Sat, 20 May 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 20 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police seized nine autos standing at illegal stands
अवैध स्टैंडों पर खड़े नौ ऑटो को पुलिस ने किया सीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलेसर। नगर में चार चौराहों तथा सड़कों पर अवैध वाहन स्टैंड चल रहे हैं। इन स्टैंड पर काफी तादात में ऑटो और टैक्सी चालकों द्वारा सड़कों पर वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर यात्रियों को बैठाया जा रहा था। जिससे जाम के हालात बनते और जनमानस को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद शनिवार को पुलिस ने अवैध स्टैंड पर खड़े नौ ऑटो को सीज कर दिया।
अमर उजाला ने इस समस्या की खबर को 20 मई के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद एटा पुलिस की ओर से कोतवाली जलेसर को यातायात व्यवस्था दुरूस्त कराने तथा अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश मिले। जिस पर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने शनिवार की सुबह ही सिटी इंचार्ज उपनिरीक्षक कमल सिंह को वहां भेज दिया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ने आगरा चौराहा, निधौली चौराहा, इसौली चौराहा, रेलवे क्रॉसिंग सहित अन्य अवैध स्टैंडों पर सड़क पर खड़े नौ ऑटो को एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज करने की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नगर के किसी भी स्थान पर कोई भी अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई कर वाहन सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed