{"_id":"698a247232ed331c3a03672a","slug":"police-searching-for-students-killers-interrogating-20-people-etah-news-c-163-1-sagr1016-146172-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छात्र के हत्यारों को तलाश रही पुलिस , 20 लोगों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छात्र के हत्यारों को तलाश रही पुलिस , 20 लोगों से पूछताछ
Mon, 09 Feb 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव मितरौल निवासी 16 वर्षीय छात्र धर्मेंद्र की गला काटकर की गई। हत्या के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस मामले के खुलासे के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अब तक 20 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
घटना 7 फरवरी की है, जब छात्र का शव घर से करीब 300 मीटर दूर सरसों के खेत में पड़ा मिला था। घटना के बाद से ही पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। हत्यारों व हत्या में प्रयुक्त हथियार का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए संदिग्ध लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
अब तक 20 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। जो भी तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी, थाना पुलिस के साथ सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।