{"_id":"681ceee7c754f3d4ca0c13e4","slug":"police-raid-after-complaint-of-transaction-in-recruitment-medical-etah-news-c-163-1-sagr1016-133321-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस भर्ती मेडिकल में लेनदेन की शिकायत के बाद छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस भर्ती मेडिकल में लेनदेन की शिकायत के बाद छापा
Thu, 08 May 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 08 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
शहर में जीटी रोड स्थित अलट्रासाउंड सेंटर की जांच कर बाहर निकलते एडीएएम प्रशासन और एएसपी।
- फोटो : शहर में जीटी रोड स्थित अलट्रासाउंड सेंटर की जांच कर बाहर निकलते एडीएएम प्रशासन और एएसपी।
एटा। उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती के तहत मेडिकल प्रक्रिया में लेनदेन की शिकायत की गई और वीडियो भी दिया गया। इसके आधार पर शहर के एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारा गया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने यहां से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर जब्त की और दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
मेडिकल बोर्ड में अभ्यर्थियों से मेडिकल फिटनेस में लेन-देन की शिकायतें मौखिक रूप से चल रही थीं। इसके बाद एक शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी गई। साथ ही एक वीडियो भी दिया गया, जिसमें लेन-देन किया जाना बताया जा रहा है। इसके आधार पर स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया और तुरंत ही एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश व एएसपी राजकुमार सिंह को मामले की जांच सौंप दी गई।
दोनों अधिकारी पुलिस बल के साथ जीटी रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इसी केंद्र पर अभ्यर्थियों को बुलाकर लेन-देन किया जाता था। अधिकारियों ने यहां गहनता से जांच-पड़ताल और यहां के कर्मचारियेां से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को जब्त कर लिया। इसके आधार पर देखा जाएगा कि कौन-कौन लोग आए और किन लोगों से बातचीत होती थी। इस तरह के लोगों को चिह्नित कर उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
लेन-देन संबंधी आरोप लगाए गए हैं। इस शिकायत के आधार पर एक केंद्र पर जांच-पड़ताल की गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। केंद्र पर तैनात चिकित्सक, कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। - श्याम नारायण सिंह, एसएसपी