फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police encounters bike thieves, two vicious arrests

बाइक चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो शातिर गिरफ्तार

Wed, 10 Feb 2021 06:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Police encounters bike thieves, two vicious arrests
मारहरा पुलिस की गिरफ्त में आटो लिफ्टर गैंग के आरोपी । - फोटो : ETAH
एटा। थाना मारहरा पुलिस की मंगलवार की रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, पुलिस ने दो बदमाशों को असलाह कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नौ चोरी की बाइकों को भी बरामद किया है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि थानाध्यक्ष मारहरा अखिलेश कुमार तिवारी को मंगलवार की रात सूचना मिली कि रतनपुर नहर पुल के पास बबूल के जंगलों में कुछ बदमाश आपराधिक वारदात करने के इरादे से एकत्रित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम पहुंची और बदमाशों को ललकारा तो पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस टीम की रात करीब 11 बजे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके विजय कुमार निवासी धिरामई थाना मिरहची और विष्णु निवासी बंथल थाना पिलुआ को एक-एक तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ के दौरान बताया कि वह आसपास के जिलों से बाइकें चोरी करते हैं और यह बाइक भी चोरी की है। चोरी की बाइकें बेचकर जुआ खेलते हैं तथा अपनी अन्य जरूरतों को पूरा करते हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नौ चोरी की बाइकों को बरामद किया है, इनमें से पांच बाइक कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी की गई हैं जब कि तीन आस पास के जिलों से चोरी करके लाए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है जबकि प्रकाश में आए अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed